
रायपुर। छत्तीसगढ़: तीन रमजान शरीफ को सैयदना बीबी फातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की याद में हुसैनी सेना छत्तीसगढ़ द्वारा बड़े पैमाने पर राहत कार्य किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब राहिल रऊफि और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नेहाल खान के निर्देशन में रायपुर शहर ज़िला हुसैनी सेना ने जरूरतमंद रोजदार परिवारों को तसदीक कर महीने भर के राशन पैकेट का वितरण किया।
इस वितरण का उद्देश्य सैयदना बीबी फातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा के जीवन से शिक्षा और इबरत लेकर समाज के कमजोर वर्ग की मदद करना था। इस अभियान को “हजरत सैयदना बीबी फातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा राशन किट” नाम दिया गया, और यह किट प्रमुख रूप से बेवा, बेसहारा और जरूरतमंद नमाजी रोजदार परिवारों में वितरित की गई।
राशन किट का वितरण कार्यक्रम जनाब नईम अशरफी साहब की सरपरस्ती में किया गया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रऊफि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नेहाल खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शेख अमीन, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी नवेद अशरफ, जफर इकबाल, एहतेशाम हुसैन, शेख हफीज़, और रायपुर जिला अध्यक्ष आमिर कालू सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।
राशन किट वितरण से पहले हजरत सैयदना बीबी फातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा के नाम से फातिहा दी गई और फिर सेना के सदस्यों ने जिम्मेदारी से विभिन्न मोहल्लों में जाकर जरूरतमंद रोजदार परिवारों तक राशन किट पहुंचाया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनाब नईम अशरफी, राहिल रऊफि, शेख अमीन, डॉ. नेहाल खान, नवेद अशरफ, जफर इकबाल, एहतेशाम हुसैन, शेख हफीज़, निजाम कुरैशी, साजिद कुरैशी, अजीम कुरैशी, रिजवान अहमद, शाहबाज खान, शेरू भाई, और अन्य लोग उपस्थित थे।