Thursday, March 6, 2025
HomeRaj Chakar Newsकांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश चेंबर अध्यक्ष अमर...

कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी जी ने शपथ दिलाई

कांकेर।  मंगलवार को कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह होटल बाफना लॉन में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी जी ने कांकेर चेंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक विजय के पश्चात चेंबर के नए पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी संभाली।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद भोजराज नाग, प्रदेश चेंबर के कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कांकेर नगर पालिका के अध्यक्ष अरुण कौशिक, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश जैन और जिला कोषाध्यक्ष राजा देवनानी सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांकेर चेंबर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुप शर्मा ने की। इसके बाद प्रदेश चेंबर के अध्यक्ष अमर पारवानी जी द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों – अध्यक्ष अनुप शर्मा, महामंत्री दिनेश रजक, उपाध्यक्ष राकेश आहूजा, रवि लालवानी, उदय प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन गिडलानी और मंत्रीगण मनीष देवनानी, मो. शकील मेमन, सन्नी खटवानी को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में जय व्यापार पैनल के प्रमुख सदस्य अमर पारवानी और कांकेर जिला प्रभारी विक्रम सिंहदेव ने चेंबर चुनाव के लिए व्यापारियों से आगामी रणनीति पर चर्चा की और समर्थन की अपील की। कांकेर के व्यापारियों ने जय व्यापार पैनल को पूर्ण समर्थन देने का वादा किया।

इस कार्यक्रम में रायपुर टीम के सदस्य भी उपस्थित थे, जिनमें उत्तम गोलछा, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, राजेन्द्र खटवानी और शंकर बजाज प्रमुख थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular