
रायपुर। (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक और असम प्रभारी विकास उपाध्याय इन दिनों असम दौरे पर हैं। उन्होंने बताया कि असम प्रदेश के डिब्रुगढ़ और तिनसुकिया जिलों में आयोजित जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठकों की शुरुआत की।
इस बैठक में कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
विकास उपाध्याय ने बैठक में कांग्रेस पार्टी के संगठन विस्तार और उसकी मजबूती पर जोर दिया। साथ ही, राज्य सरकार और केंद्र सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुँचाने की रणनीति पर भी चर्चा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी की नीति और रीति को अपने कार्यों में लागू करने का आह्वान किया।
इस दौरान विकास उपाध्याय ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी जोर दिया।