
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त होने के पहले उनका इस माह रायपुर आगमन होने वाला है। उनके 24 मार्च को आने की संभावना है।
उनके अध्यक्ष के रूप में इस अंतिम दौरे के बाद ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की नई कार्यकारिणी बनेगी। संभावना जताई जा रही है कि किरण देव की नई टीम में कई बदलाव होंगे।
जहां कार्यकारिणी में कुछ पदाधिकारी बदलेंगे, वही मोर्चा प्रकोष्ठ में भी नए चेहरे नजर आएंगे। ज्यादातर मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और संयोजकों का कार्यकाल भी पूरा होने वाला है। भाजपा के प्रदेश संगठन के चुनाव पूरे हो चुके हैं।
