Sunday, April 6, 2025
Homeछत्तीसगढ़भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का 28 मार्च को "सौग़ात-ए-मोदी" कार्यक्रम

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का 28 मार्च को “सौग़ात-ए-मोदी” कार्यक्रम

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में 28 मार्च को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में “सौग़ात-ए-मोदी” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी होंगे, जो इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नजमा सिद्धकी, सह प्रभारी आरिफ खान, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित कई अन्य मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी और बताया कि “सौग़ात-ए-मोदी” कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के गरीब परिवारों को सामग्री किट वितरित की जाएगी। यह कार्यक्रम पूरे देश में रमजान मुबारक महीने के दौरान आयोजित किया जा रहा है, और इसी कड़ी में रायपुर में भी इस आयोजन को आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शेड्यूल:

  • 28 मार्च को दोपहर 2 बजे जिला भाजपा कार्यालय (एकात्म परिसर), रायपुर में कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

  • इसके बाद 4 बजे वक्फ बोर्ड कार्यालय, रायपुर में सामग्री किट का वितरण किया जाएगा।

  • शाम 6 बजे मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के साथ इफ्तार कार्यक्रम बैजनाथ पारा में आयोजित किया जाएगा।

सिद्दीकी 28 मार्च को दोपहर 1:30 बजे रायपुर पहुँचेंगे, जहां भाजपा और मोर्चा के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद, वह 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय, एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान 2:30 से 4:00 बजे तक एकात्म परिसर और वक्फ बोर्ड कार्यालय में “सौगात-ए-मोदी” कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद मुस्लिमों को सामग्री किट वितरित की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों, सदस्यों और समाज के लोगों से इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular