
रायपुर। (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक एवं असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने आज जानकारी दी कि वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देशानुसार असम प्रदेश में कांग्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित होने के लिए तीन दिवसीय असम दौरे पर जाएंगे।
विकास उपाध्याय ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में एआईसीसी प्रभारी महासचिव जितेन्द्र भंवर सिंह जी की उपस्थिति में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य असम में कांग्रेस संगठन को और मजबूत करना और आगामी रणनीतियों पर विचार करना है।
विकास उपाध्याय ने बैठक की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह असम प्रदेश कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा, और इस दौरान संगठन के भविष्य के लिए नए दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे।
