
रायपुर जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने आज अपने विधायक कार्यालय नयापारा में क्षेत्र के लोगों से भेंट की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने जनता से सीधी मुलाकात कर उनके मुद्दों का समाधान करने के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने इस भेंट के दौरान क्षेत्रीय जनता से पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण, नाली निर्माण, देवगुड़ी का नवनिर्माण, राजस्व संबंधी और विद्युत समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों से इन समस्याओं को तुरंत सुलझाने के लिए चर्चा की और कई मामलों में त्वरित समाधान की प्रक्रिया शुरू की।
किरण देव का बयान: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कहा, “क्षेत्र के देवतुल्य जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता यह है कि जनता को किसी भी प्रकार की समस्या या परेशानी का सामना न हो। इसके लिए हम कार्ययोजना के तहत काम कर रहे हैं। जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है और हम लगातार इस दिशा में प्रयासरत हैं।”
उन्होंने सड़क, पुलिया, नाली निर्माण और बोर खनन सहित अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।