Friday, April 18, 2025
Homeराजनीतिराहुल गांधी के बयान पर डॉ. सलीम का तीखा पलटवार, कांग्रेस पर...

राहुल गांधी के बयान पर डॉ. सलीम का तीखा पलटवार, कांग्रेस पर लगाया “संविधान को लहूलुहान” करने का आरोप

रायपुर। वक्फ संशोधन विधेयक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा इसे संविधान पर हमला कहने को पाखंड करार देते हुए कहा कि संविधान पर सबसे ज्यादा चोट कांग्रेस ने ही की है।

डॉ. सलीम ने कहा, “70 वर्षों तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस ने कई बार संविधान की मूल भावना को लहूलुहान किया है। आपातकाल के दौरान विपक्ष-विहीन संसद में संविधान की प्रस्तावना तक को बदलने का पाप कांग्रेस ने किया। आज वही कांग्रेस संविधान की दुहाई देकर सिर्फ राजनीतिक नौटंकी कर रही है।”

उन्होंने कहा कि नया वक्फ कानून किसी एक धर्म या जाति के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह सभी समुदायों के हितों की रक्षा करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पारित यह कानून पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर मुस्लिमों के शैक्षणिक, सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है।

डॉ. सलीम ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा, “इतना महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दा होने के बावजूद कांग्रेस के किसी भी शीर्ष नेता ने इस पर संसद में चर्चा नहीं की। केवल संसद से बाहर बयानबाजी करके कांग्रेस ने एक बार फिर अपने तुष्टीकरण के एजेंडे और वैचारिक दरिद्रता को उजागर किया है।”

उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रगतिशील मुस्लिमों ने वक्फ संशोधन विधेयक का स्वागत किया है और इसे अपने हित में बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular