
रायपुर। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में गुलमोहर पार्क हादसे के विरोध में बीते 4 घंटे 30 मिनट से तपती धूप में चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन को आखिरकार समाप्त किया गया।
नगर निगम के निगम आयुक्त एवं जोन कमिश्नर मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से चर्चा के उपरांत सात दिनों के भीतर सभी प्रमुख मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद धरना प्रदर्शन को समाप्त किया गया।
आंदोलन की प्रमुख मांगें:
-
मृतक बालक के परिवार को ₹20 लाख का मुआवजा
-
घायल बच्चे का उचित उपचार एवं ₹10 लाख का मुआवजा
-
संबंधित निगम अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई
-
सीवरेज गड्ढों की तत्काल सुरक्षा व्यवस्था
“यह लड़ाई सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं, पूरे शहर की सुरक्षा और जवाबदेही की है। हम जनता की आवाज बनकर खड़े थे, आगे भी रहेंगे।”
– विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक
मौके से दृश्य:
-
महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भारी उपस्थिति
-
नारेबाजी और शांतिपूर्ण प्रदर्शन
-
प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच संवाद का सफल समापन
