
रायपुर। संविधान निर्माता, समाज सुधारक एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजधानी रायपुर से लेकर जगदलपुर, बिलासपुर और प्रदेश कार्यालयों तक बाबासाहेब को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धासुमन
माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बाबासाहेब के विचारों को सामाजिक समरसता, न्याय और समानता का मूल आधार बताया।
जगदलपुर में प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी ने लालबाग मैदान एवं तिरंगा चौक, जगदलपुर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया।
इस दौरान सांसद महेश कश्यप, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, और महापौर संजय पांडे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री का सम्मान
माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री टोखन साहू जी ने बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड के पास डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बिलासपुर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महापौर पूजा विधानी सहित कई सम्माननीय जन उपस्थित रहे।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय ने डॉ. अंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
“बाबासाहेब ने हमें वह संविधान दिया जिसमें सभी को समान अधिकार है। उनकी शिक्षाएं आज भी हमारी प्रेरणा हैं।”
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय