
भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर द्वारा आज कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया और राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान “जेल भेजो” के गगनभेदी नारे भी लगाए गए।
प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन की बात कर रही है, लेकिन उन्हें “धरती और धन लूटने का अधिकार नहीं है।” उन्होंने नेशनल हेराल्ड के ऐतिहासिक संदर्भ को रखते हुए कहा कि यह अखबार स्वतंत्रता संग्राम की विरासत था, जिसे अब निजी स्वार्थों का माध्यम बना दिया गया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने नेशनल हेराल्ड मामले की पूरी पृष्ठभूमि स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा बनाई गई “यंग इंडियन” कंपनी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की 76% हिस्सेदारी है। इस कंपनी के ज़रिए हज़ारों करोड़ की संपत्ति को अवैध रूप से अपने नियंत्रण में लिया गया, जबकि इसके नाम पर धर्मार्थ कार्यों की बात की गई थी, जो आज तक सिद्ध नहीं हो पाए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस ने ₹90 करोड़ के कर्ज को सिर्फ ₹50 लाख में समर्पित कर दिया, जिससे राष्ट्रीय धरोहर बन चुकी संपत्तियां एक निजी हाथों में चली गईं। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं, और इस पर अदालत में सुनवाई जारी है।
नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के बजाय उसे बाधित करने का प्रयास कर रही है। सोनिया और राहुल गांधी इस मामले में जमानत पर हैं और वर्षों से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं।
उन्होंने कहा कि “नेशनल हेराल्ड” अखबार को कांग्रेस पार्टी और नेहरू-गांधी परिवार ने व्यक्तिगत राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया, जबकि इसकी स्थापना देश की आवाज़ बनने के लिए हुई थी। आज यही पत्र कांग्रेस की कमाई का साधन बन गया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रवक्ता केदार गुप्ता, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, सूर्यकांत राठौर, युवा मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी वैभव बैस, भाजपा रायपुर जिला महामंत्री सत्यम दुआ, पार्षद राजेश गुप्ता, सोहन साहू, आशु चंद्रवंशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित माहेश्वरी, जिला प्रभारी मनीष पांडे, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रणय साहू, अर्पित सूर्यवंशी, अमित मेशरी, बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष सुनील यदु, महामंत्री प्रशांत यादव, विशाल पांडेय, अभिषेक धनगर, नरेश पिल्ले, गंधर्व पांडे, विशेष साह, विकास अग्रवाल, हरिओम साहू, रोहित द्विवेदी, दीपक तन्ना, सोनू यादव, राहुल राय, कमलेश शर्मा, पवन केशरवानी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भाजपा का दो टूक सवाल:
क्या कानून को अपना काम नहीं करना चाहिए?
क्या कांग्रेस पार्टी को हजारों करोड़ की संपत्ति पर अवैध कब्जे की छूट दी जानी चाहिए?
भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, और यह लड़ाई देश की संपत्ति को सुरक्षित रखने की है, न कि किसी राजनीतिक प्रतिशोध की।