Sunday, March 8, 2026
Homeरायपुरकुम्हारी टोल प्लाज़ा पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : 'गब्बर सिंह टैक्स'...

कुम्हारी टोल प्लाज़ा पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : ‘गब्बर सिंह टैक्स’ के खिलाफ मोर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते टोल टैक्स और आम जनता पर महंगाई के बोझ को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में कल दिनांक 20 अप्रैल 2025 (रविवार) को दोपहर 12 बजे, रायपुर के कुम्हारी टोल प्लाज़ा पर कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘गब्बर सिंह टैक्स वसूली’ के विरोध में एक जोरदार जन प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी प्रमुख नेता, कार्यकर्ता और संगठन के विविध प्रकोष्ठों के सदस्य शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस ने रायपुर शहर समेत समस्त जिलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि कुम्हारी टोल प्लाज़ा में अनुचित और जबरन टोल वसूली की जा रही है, जिससे आम जनता और परिवहन से जुड़े लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। कांग्रेस ने इस टोल टैक्स को “गब्बर सिंह टैक्स” की संज्ञा दी है और इसे जनविरोधी करार दिया है।

इस प्रदर्शन में निम्न संगठनों और प्रकोष्ठों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है:

  • प्रदेश एवं रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्य

  • सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक

  • महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल

  • किसान कांग्रेस, विधि विभाग, अल्पसंख्यक विभाग

  • अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग विभाग

  • झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ

  • वार्ड, सेक्टर, जोन एवं बूथ अध्यक्षगण

  • समस्त कांग्रेसजन एवं संगठनात्मक पदाधिकारीगण

जनहित का मामला, कांग्रेस का सख्त रुख

प्रदेश कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया है कि जब तक आम जनता को टोल टैक्स के बोझ से राहत नहीं मिलेगी, तब तक पार्टी सड़कों से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठाती रहेगी।

कांग्रेस की अपील:
आइए, एकजुट होकर जनता की आवाज़ बनें और इस टैक्स आतंक के खिलाफ आवाज़ बुलंद करें।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular