Monday, April 21, 2025
Homeछत्तीसगढ़बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का आज सीएम हाउस घेराव

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का आज सीएम हाउस घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते अपराधों और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रही है और राज्य की जनता डर और असुरक्षा के माहौल में जी रही है।

11 बजे नगर निगम से मार्च की शुरुआत

राज्य भर से जुटे कांग्रेसजन सुबह 11 बजे नगर निगम रायपुर के सामने एकत्रित होंगे और उसके बाद मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे। पार्टी का कहना है कि यह घेराव ‘गूंगी-बहरी भाजपा सरकार’ को जगाने के लिए किया जा रहा है।

अपराध के डरावने आंकड़े

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि राज्य सरकार ने खुद विधानसभा में जो आंकड़े प्रस्तुत किए हैं, वे बेहद चिंताजनक हैं:

  • 2024-25 के दौरान पूरे राज्य में:

    • हत्या: 1114

    • लूट: 458

    • अपहरण: 3644

    • चोरी: 7960

    • डकैती: 56

    • बलात्कार: 3191

  • सिर्फ राजधानी रायपुर में:

    • हत्या: 93

    • लूट: 80

    • अपहरण: 515

    • चोरी: 1645

    • डकैती: 9

    • बलात्कार: 268

दीपक बैज ने कहा कि “राज्य की स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है, महिलाएं डरी हुई हैं, आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। हर गली-मोहल्ले में नशेड़ी, बदमाश और गुंडों का आतंक बढ़ रहा है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम रही है।”

आम जनता में भय का माहौल

कांग्रेस का आरोप है कि राज्य में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और पुलिस प्रशासन लाचार बना हुआ है। दीपक बैज ने कहा कि यह घेराव सिर्फ सरकार को जगाने के लिए नहीं, बल्कि जनता की आवाज उठाने का प्रयास है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular