
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत और गतिशील बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार रात इस संबंध में आदेश जारी किया गया, जिसके तहत कुल 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें से 11 जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया है।
इस फेरबदल को राज्य प्रशासन में एक बड़ी सर्जरी के रूप में देखा जा रहा है, जिससे विकास कार्यों की रफ्तार और ज़मीनी कार्यों की निगरानी में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
बदले गए कलेक्टरों की सूची इस प्रकार है:
-
बिलासपुर – संजय अग्रवाल
-
बालोद – दिव्या उमेश मिश्रा
-
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल
-
मुंगेली – कुंदन कुमार
-
कोंडागांव – नूपुर राशि पन्ना
-
सारंगढ़-बिलाईगढ़ – संजय कन्नौजे
-
गरियाबंद – भगवान सिंह ऊईके
-
रायगढ़ – मयंक चतुर्वेदी
-
दंतेवाड़ा – कुणाल दुदावत
-
जांजगीर-चांपा – जन्मजेय महोबे
-
राजनांदगांव – सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे
राज्य सरकार की ओर से यह संदेश साफ है कि प्रशासनिक कामकाज में और अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही और परिणामदायी कार्यशैली को प्राथमिकता दी जा रही है। कलेक्टर स्तर पर किए गए इन तबादलों को 2025 के विकास रोडमैप से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
क्या है तबादलों के पीछे की रणनीति?
सूत्रों के अनुसार, कई जिलों में लंबित विकास परियोजनाओं, कानून व्यवस्था की स्थिति, लोक सेवा वितरण में सुधार और आगामी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए यह व्यापक फेरबदल किया गया है। नए कलेक्टरों को शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।