Monday, April 21, 2025
HomeRaj Chakar NewsCG BREAKING : 40 लाख के इनामी चार नक्सली गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस...

CG BREAKING : 40 लाख के इनामी चार नक्सली गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस को बड़ी सफलता

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस ने पल्ली जंगल क्षेत्र से 40 लाख रुपए के इनामी चार सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

गिरफ्तार नक्सलियों पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा इनाम घोषित किया गया था और ये सभी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे थे।

गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान:

  1. सलायु भूमैया – दक्षिण गढ़चिरौली डिवीजन का डीवीसीएस

  2. जैनी भीमा – डीवीएसएम, भामरागढ़ दलम सचिव, भामरागढ़ एरिया कमेटी

  3. तलांडी उर्फ गंगू – भामरागढ़ दलम की सदस्य

  4. मनीला पिंडो – भामरागढ़ दलम की सदस्य

इन सभी पर अलग-अलग गंभीर आपराधिक मामलों में एफआईआर दर्ज हैं और ये लंबे समय से पुलिस के रडार पर थे। पुलिस इनसे नक्सली गतिविधियों और अन्य घटनाओं के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

गढ़चिरौली पुलिस की यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular