
रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया जी के पार्थिव शरीर पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ परिवार की ओर से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
भाजपा नेता किरण सिंहदेव ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए कहा:
“ईश्वर श्री दिनेश मिरानिया जी को अपने चरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।”
उन्होंने इस जघन्य हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा:
“मानवता को शर्मसार करने वाले कायर आतंकियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों पर किया गया यह हमला अत्यंत निंदनीय और अमानवीय है। पूरा देश आज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। भाजपा परिवार की ओर से हम सरकार से मांग करते हैं कि इस घटना में शामिल एक भी दोषी को बख्शा न जाए और उन्हें कठोरतम दंड दिया जाए।”
सिंहदेव ने कहा कि मिरानिया की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा और उनकी स्मृति समाज को देशभक्ति एवं मानवता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
