
रायपुर। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते कुछ हफ्तों में लखटकिया स्तर तक पहुँच चुके सोने की कीमतों में अब करेक्शन का असर साफ दिखाई देने लगा है। आज भी सोने और चांदी के दामों में नरमी दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों में हलचल है और निवेशक सतर्क हो गए हैं।
सोने के ताजा दाम:
-
24 कैरेट सोना: ₹98,240 – ₹98,340 प्रति 10 ग्राम
-
22 कैरेट सोना: ₹90,050 – ₹90,200 प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमत:
-
दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी ₹1,00,900 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें:
शहर | 24 कैरेट (₹/10g) | 22 कैरेट (₹/10g) |
---|---|---|
दिल्ली | 98,340 | 90,200 |
मुंबई | 98,240 | 90,050 |
अहमदाबाद | 98,240 | 90,100 |
चेन्नई | 98,240 | 90,050 |
कोलकाता | 98,240 | 90,050 |
लखनऊ | 98,340 | 90,200 |
जयपुर | 98,340 | 90,200 |
पटना | 98,240 | 90,100 |
हैदराबाद/बेंगलुरु/भुवनेश्वर | 98,240 | 90,050 |
कीमतों में गिरावट के कारण:
सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि:
-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग में सुस्ती है।
-
डॉलर की मजबूती के चलते गोल्ड की कीमतें दबाव में हैं।
-
निवेशकों की लाभ बुकिंग और घरेलू खरीद में मंदी भी कीमतों को प्रभावित कर रही है।