Saturday, March 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़अमर पारवानी बने कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन, छत्तीसगढ़ के व्यापारियों का...

अमर पारवानी बने कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन, छत्तीसगढ़ के व्यापारियों का बढ़ा सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के व्यापारिक जगत के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने छत्तीसगढ़ के प्रख्यात व्यापारी नेता अमर पारवानी को संगठन का राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है।

यह घोषणा भुवनेश्वर में आयोजित कैट नेशनल गवर्निंग काउंसिल की दो दिवसीय बैठक के दौरान की गई, जिसमें देशभर से आए 150 से अधिक वरिष्ठ व्यापारी नेताओं ने भाग लिया।

सम्मान की झलक:
इस ऐतिहासिक अवसर पर कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भारतीया, राष्ट्रीय महासचिव व दिल्ली सांसद प्रवीण खंडेलवाल, राष्ट्रीय चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

कैट छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमैन मगेलाल मालू, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, महामंत्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति को प्रदेश के लिए “गर्व का क्षण” बताया।

अमर पारवानी का वक्तव्य:
“यह सम्मान छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों का है। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगा और देशभर के व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु हरसंभव प्रयास करूंगा।”

कैट महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा:
“पारवानी का अनुभव, प्रतिबद्धता और नेतृत्व संगठन की शक्ति को बढ़ाएगा और व्यापारियों के लिए नए अवसर सृजित करेगा।”

छत्तीसगढ़ के व्यापारियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि:
पारवानी की नियुक्ति ने न केवल उन्हें एक राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है, बल्कि इससे छत्तीसगढ़ के व्यापारिक समुदाय की सशक्त उपस्थिति भी पूरे देश में महसूस कराई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular