Sunday, March 8, 2026
Homeनगर निगम रायपुरTAX बकायादारों पर अब होगी कड़ी कार्रवाई, दो दिन का अंतिम मौका...

TAX बकायादारों पर अब होगी कड़ी कार्रवाई, दो दिन का अंतिम मौका रायपुर नगर निगम

रायपुर। राजधानी रायपुर के डिफाल्टर टैक्स बकायादारों पर नगर निगम अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। नगर निगम के अपर आयुक्त यू.एस. अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि टैक्स वसूली के लिए दी गई मोहलत अब समाप्ति की कगार पर है और बकायादारों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो चुकी है।

वसूली में दिखी प्रगति, लेकिन लक्ष्य से अब भी पीछे

विभिन्न टैक्स मदों से इस वर्ष 325 करोड़ रुपये का वसूली लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध अब तक 294 करोड़ की वसूली हो चुकी है। पिछले वित्तीय वर्ष में यह आंकड़ा 280 करोड़ था। इस वर्ष अब तक 14 करोड़ अधिक वसूली हुई है।

बचे हैं केवल दो दिन

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा निकाय चुनावों के कारण वसूली प्रभावित होने को देखते हुए एक माह का अतिरिक्त समय दिया गया था। इस अवधि में अब तक 6 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त वसूली हो चुकी है। अब केवल दो दिन का समय टैक्स पटाने के लिए शेष है।

सरचार्ज से बढ़ेगा भार

अपर आयुक्त ने करदाताओं को आगाह किया कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद टैक्स पर सरचार्ज लगाया जाएगा, जिससे देरी करने वालों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे समय रहते टैक्स अदा करें।

डिफाल्टरों पर अब कोई रियायत नहीं

निगम अधिकारियों ने बताया कि लगातार नोटिस भेजने के बावजूद टैक्स डिफाल्टरों ने भुगतान नहीं किया है। ऐसे मामलों में अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें संपत्ति जब्ती, कुर्की और विधिक कार्रवाई जैसे कदम शामिल हो सकते हैं।

अपर आयुक्त का संदेश

“हम लक्ष्य के करीब हैं। जनता से अपील है कि दो दिन के भीतर टैक्स भरें, वरना निगम सख्त कदम उठाएगा। अब कोई राहत नहीं मिलेगी,” – यू.एस. अग्रवाल, अपर आयुक्त, रायपुर नगर निगम।

टिप्पणी: रायपुर नगर निगम द्वारा अपनाई जा रही यह सख्ती यह दर्शाती है कि राजस्व वसूली को लेकर अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर टैक्स भुगतान सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है, जिससे नगरीय सुविधाएं सुदृढ़ बनाई जा सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular