
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सोमवार को रायपुर के एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि छत्तीसगढ़ में 1 मई से 10 मई 2025 तक ‘वक्फ सुधार जनजागरण अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत वक्फ संशोधन कानून और मुसलमान वक्फ (निरसन) कानून के प्रावधानों को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए प्रदेशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह विशेष रूप से शामिल होंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस, टाउन हॉल, महिला संवाद, धार्मिक नेताओं से बैठकें, जनजातीय संवाद जैसे प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा:
-
प्रेस वार्ता: वक्फ कानून में पारित संशोधनों की जानकारी, कांग्रेस शासन में हुए वक्फ संपत्ति के दुरुपयोग और भाजपा द्वारा पारदर्शिता की प्रतिबद्धता को लेकर संवाद।
-
सम्मेलन एवं टाउन हॉल: मुस्लिम और अन्य समुदायों के प्रमुख सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक प्रतिनिधियों के साथ चर्चा।
-
विशेष संवाद:
-
महिला संवाद: महिला-हितैषी सुधारों पर चर्चा।
-
धार्मिक नेता संवाद: उलेमा और इमामों के साथ बैठकें।
-
ईसाई सद्भाव बैठकें: ईसाई समुदाय से संवाद।
-
जनजातीय समुदाय संवाद: जनजातीय प्रतिनिधियों के साथ वक्फ अतिक्रमण और भूमि सुरक्षा पर चर्चा।
-
भाजपा का आरोप और उद्देश्य
किरण सिंह देव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा वक्फ कानून को लेकर जनता में भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि वास्तव में इसका लाभ मुस्लिम समुदाय और जनसामान्य को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों का वर्षों तक गलत उपयोग हुआ है, और भाजपा अब इसमें पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, और सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
