Saturday, March 7, 2026
Homeशिक्षाCGBSE 10th-12th Result 2025 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट...

CGBSE 10th-12th Result 2025 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना परिणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज 7 मई 2025 को 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित कर दिए हैं। राजधानी रायपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिजल्ट की औपचारिक घोषणा की। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में कुल 5.71 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

मार्च 2025 में आयोजित इन परीक्षाओं के बाद राज्य के 36 मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की गई, जो 17 अप्रैल तक पूरी कर ली गई थी। तय समय पर मूल्यांकन कार्य संपन्न होने के बाद आज परिणाम जारी कर दिए गए।

ऐसे करें CGBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 चेक:

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर ‘स्टूडेंट्स कॉर्नर’ सेक्शन में जाएं।

  3. वहां ‘परीक्षा परिणाम 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।

  4. अपनी कक्षा अनुसार ‘High School Result 2025’ या ‘Higher Secondary Result 2025’ लिंक चुनें।

  5. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड भरें।

  6. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

  7. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular