Sunday, March 8, 2026
HomeRaipur policeआदित्य फार्म हाउस में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, आयोजक गिरफ्तार, संचालक...

आदित्य फार्म हाउस में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, आयोजक गिरफ्तार, संचालक फरार

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित आदित्य फार्म हाउस में बर्थडे पार्टी की आड़ में अवैध हुक्का बार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर आयोजक विकास सिंह बरोई को हुक्का पीते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फार्म हाउस का संचालक मौके से फरार हो गया।

मौके से जब्त हुआ हुक्का का पूरा सेटअप

सूचना के आधार पर 6 मई की रात थाना तेलीबांधा के उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह पैकरा और उनकी टीम फार्म हाउस पहुंची। वहां अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा था। पार्टी आयोजक विकास सिंह बरोई (उम्र 42, निवासी कोलकाता) को हुक्का पीते पकड़ा गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि फार्म हाउस संचालक की अनुमति से हुक्का पार्टी आयोजित की गई थी।

संचालक फरार, कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई

मौके से 9 नग हुक्का सेट, फ्लेवर और अन्य सामान जब्त किया गया। फार्म हाउस के संचालक की पहचान कर ली गई है, लेकिन वह पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।

दर्ज धाराएं

आरोपियों के विरुद्ध कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 4 और 21(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन, व्यापार, उत्पादन और वितरण पर नियंत्रण से संबंधित है।

पुलिस का बयान

तेलीबांधा पुलिस ने बताया कि शहर में अवैध हुक्का बार की गतिविधियों पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है। फार्म हाउस संचालक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular