Monday, May 12, 2025
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ : कुम्हारी CMO पर गिरी गाज, डिप्टी सीएम के निरीक्षण के...

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी CMO पर गिरी गाज, डिप्टी सीएम के निरीक्षण के बाद तत्काल निलंबन

रायपुर कुम्हारी। राज्य शासन ने कुम्हारी नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) नेतराम चंद्राकर को गंभीर कदाचार का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शासन ने निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, दुर्ग नियत किया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

उप मुख्यमंत्री ने पाया था गंभीर अव्यवस्था का मामला

यह कार्रवाई उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा साव द्वारा 9 मई को कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय के औचक निरीक्षण के बाद की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में गंभीर अव्यवस्था, दस्तावेजों के अपूर्ण संधारण, कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता पाई।

प्रधानमंत्री आवास योजना और अमृत मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर उप मुख्यमंत्री ने गहरी असंतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से चेताया और अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

सुशासन तिहार में भी निराशाजनक प्रदर्शन

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के धीमी निराकरण पर भी नाखुशी जताई। इस संपूर्ण प्रकरण को शासन ने गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए CMO चंद्राकर को निलंबित करने का निर्णय लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular