Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur policeरायपुर : देर रात तक चल रहे हाइपर क्लब पर पुलिस की...

रायपुर : देर रात तक चल रहे हाइपर क्लब पर पुलिस की छापेमारी, नियम उल्लंघन पर तत्काल बंद कराया गया क्लब

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित हाइपर क्लब पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। क्लब को तय समय सीमा से अधिक देर तक संचालित करने के कारण तत्काल बंद करा दिया गया।

शहर में नाइट क्लब और पब संचालन को लेकर स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी क्लब को रात 11:30 बजे के बाद संचालित नहीं किया जा सकता, लेकिन पुलिस को शिकायत मिली थी कि हाइपर क्लब में रात 12 बजे के बाद भी गतिविधियां जारी थीं।

एनएसयूआई की शिकायत के बाद कार्रवाई

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने हाल ही में अवैध रूप से संचालित क्लबों के खिलाफ पुलिस को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें राजधानी के कुछ क्लबों में नियमों के उल्लंघन, नाबालिगों की एंट्री और नशे के बढ़ते प्रचलन को लेकर गंभीर चिंता जताई गई थी।

एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि जिस क्लब पर पुलिस ने कार्रवाई की है, वहां न केवल समय सीमा का उल्लंघन किया जा रहा था, बल्कि नाबालिग युवाओं को भी प्रवेश दिया जा रहा था, जोकि कानूनन एक गंभीर अपराध है।

पहले भी विवादों में रह चुका है क्लब

गौरतलब है कि हाइपर क्लब पहले भी कई बार विवादों में रह चुका है। इस क्लब को लेकर गोली चलने की घटनाएं, नशीले पदार्थों के सेवन और अवांछित गतिविधियों की शिकायतें पहले भी पुलिस के पास पहुंच चुकी हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब इस क्लब की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और यदि आगे भी कोई उल्लंघन पाया गया तो लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

पुलिस का बयान

तेलीबांधा थाना पुलिस ने बताया कि “शहर में शांति व्यवस्था और कानून के पालन के लिए यह कार्रवाई की गई है। किसी भी क्लब को नियमों से ऊपर नहीं माना जाएगा। देर रात गतिविधियां और नाबालिगों की उपस्थिति की जांच की जा रही है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular