Saturday, March 7, 2026
Homeक्राइमBilaspur Chakubaji News : रतनपुर में चाकूबाजी की घटना, पुरानी रंजिश में...

Bilaspur Chakubaji News : रतनपुर में चाकूबाजी की घटना, पुरानी रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ हमला आरोपी फरार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। ग्राम परसदा में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में युवक लक्ष्मण खरे पर गांव के ही रवि गढेवाल ने अचानक चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के समय लक्ष्मण तालाब किनारे बैठा हुआ था, तभी रवि वहां पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि रवि ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने तत्काल लक्ष्मण को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। उन्होंने रतनपुर थाने का घेराव कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular