Sunday, March 8, 2026
HomeRaipur policeऑपरेशन साइबर शील्ड : म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन साइबर शील्ड : म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के अंतर्गत साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों की जाँच एवं कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में रेंज साइबर थाना रायपुर को म्यूल अकाउंट्स से जुड़े खाता धारकों, संवर्धकों, ब्रोकर एजेंटों, बैंक अधिकारियों व सिम सप्लायर्स के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

थाना कोतवाली रायपुर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 45/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन.एस. के तहत कार्रवाई करते हुए दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी का ब्योरा:

  • आरोपियों ने फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर आपसी साजिश के तहत बैंक खाते खुलवाए और साइबर ठगी में प्रयोग किए।

  • ये आरोपी लगातार स्थान बदलते रहते थे – चेन्नई, अहमदाबाद और जालना (महाराष्ट्र) जैसे शहरों में।

  • पूछताछ व तकनीकी विश्लेषण से खुलासा हुआ कि ये स्वयं म्यूल बैंक खातों को ऑपरेट कर ठगी की रकम को इधर-उधर कर रहे थे।

  • अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अत्यधिक मात्रा में ठगी की रकम प्राप्त की है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. राहुल यादव
    पिता: रामअवध यादव
    उम्र: 27 वर्ष
    पता: ग्राम मवाई, थाना खेतासराय, जौनपुर (उत्तर प्रदेश)

  2. काजल यादव
    पिता: राजाराम यादव
    उम्र: 28 वर्ष
    पता: सदर वार्ड, भाटापारा, बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़)

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है, जिसमें इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

पुलिस अपील: आमजन से अपील की जाती है कि वे अपने बैंक खाते, सिम कार्ड या किसी भी दस्तावेज़ का उपयोग किसी अन्य के कहने पर न करें। साइबर ठग सोशल मीडिया, फोन या अन्य माध्यमों से आपसे संपर्क कर फंसाने की कोशिश करते हैं।

 किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular