Thursday, May 15, 2025
Homeदेश दुनियाBREAKING : Mariam Solaimanakhil का पाकिस्तान पर बड़ा हमला "अगर भारत-पाक युद्ध...

BREAKING : Mariam Solaimanakhil का पाकिस्तान पर बड़ा हमला “अगर भारत-पाक युद्ध हुआ, तो हम भारत के साथ खड़े होंगे” जानिए कौन हैं ये अफगान सांसद

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अफगानिस्तान की निर्वासित सांसद मरियम सोलाईमानखिल का बयान चर्चा में है। ANI को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने भारत को अफगानिस्तान का सच्चा दोस्त बताया और पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए।

भारत के साथ है अफगानिस्तान”

मरियम ने स्पष्ट शब्दों में कहा:अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ, तो अफगानी जनता भारत के साथ खड़ी होगी। हमने हमेशा संघर्ष के समय भारत का साथ दिया है और आगे भी देंगे।”

कौन हैं मरियम सोलाईमानखिल?

  • अफगानिस्तान की निर्वासित संसद की सदस्य हैं।

  • जन्म: 1984, कैलिफोर्निया (अमेरिका)।

  • पढ़ाई: BS in Media Studies – कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, लॉस एंजेलिस (2017)।

  • करियर की शुरुआत अमेरिका में ब्यूटीशियन के रूप में की थी।

  • तालिबान विरोधी और महिला अधिकारों की मुखर समर्थक मानी जाती हैं।

पाकिस्तान पर तीखा हमला

मरियम ने पाकिस्तान पर कई गंभीर आरोप लगाए:

  • पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देता है।

  • कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या के पीछे पाकिस्तान की भूमिका है।

  • भारत ने जो जवाबी कार्रवाई की, वह जिम्मेदारी भरा और जरूरी कदम था।

“बलूच, पश्तून, सिंधी – सब परेशान हैं”

उन्होंने कहा:”सिर्फ बलूच ही नहीं, पश्तून, सिंधी, यहां तक कि पंजाबी भी पाकिस्तान की सैन्य तानाशाही से परेशान हैं।
बलूचिस्तान में महिलाएं जेल में हैं, लेकिन आतंकवादी खुलेआम घूमते हैं।
पाकिस्तान अमेरिका को धोखा देता है और दुनिया को धमकी देता है।”

भारत-अफगान दोस्ती पर जोर

मरियम सोलाईमानखिल ने भारत के लिए कहा:”भारत ने हमेशा मुश्किल वक्त में अफगानिस्तान की मदद की है।
भारत और अफगानी लोग भाई-बहन जैसे हैं। अफगान लोग जानते हैं कि सच कौन है और झूठ कौन।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular