
तिल्दा-नेवरा। रायपुर रायपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। Gajanand App के जरिए तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में लंबे समय से संचालित हो रहे सट्टा कारोबार का मुख्य सरगना नंदलाल लालवानी उर्फ नंदू और उसका बेटा गोविंद लालवानी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
मुख्य बिंदु:
-
आरोपी नंदलाल और गोविंद लालवानी रिश्ते में पिता-पुत्र हैं।
-
600 से अधिक बैंक खातों का उपयोग कर किया जा रहा था सट्टा पैसों का लेन-देन – सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।
-
अब तक 6 सटोरियों की गिरफ्तारी, भारी मात्रा में मोबाइल फोन, आधार कार्ड, नकद और बैंक दस्तावेज जब्त।
-
थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 125/25 के तहत कई धाराओं में केस दर्ज।
तकनीकी विश्लेषण से जुड़े साक्ष्य
जांच में सामने आया कि नंदलाल लालवानी ने फर्जी आधार कार्ड से मोबाइल सिम लेकर Gajanand App के जरिए सट्टा पैनल ऑपरेट किया। मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में गोविंद लालवानी की भी संलिप्तता पाई गई।
गिरफ्तार आरोपी:
-
नंदलाल लालवानी उर्फ नंदू (57 वर्ष) – निवासी वार्ड नं. 03, एसबीआई बैंक के सामने, तिल्दा नेवरा
-
गोविंद लालवानी (27 वर्ष) – निवासी वही
कानूनी कार्रवाई:
-
अपराध क्रमांक 125/25
-
धारा 4(क) जुआ एक्ट,
-
छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज
