
रायपुर। छत्तीसगढ़ रायपुर नगर निगम की ओर से बड़ी जानकारी सामने आई है। महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्र.-32 स्थित अवंति विहार मुख्य मार्ग को पुलिया निर्माण कार्य के चलते अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
-
अवंति विहार मुख्य मार्ग जो जी.ई. रोड से खम्हारडीह थाना तक जाता है, उस पर स्थित ‘द फूड स्टॉपेज’ भवन के सामने पुलिया को तोड़कर नया निर्माण किया जाएगा।
-
इस वजह से यह मार्ग 14 मई 2025 की रात से कार्य पूर्ण होने तक दोनों ओर से पूरी तरह बंद रहेगा।
डायवर्सन की व्यवस्था
-
नगर निगम ने वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की है।
-
सड़क के दोनों ओर डायवर्सन मार्ग उपलब्ध हैं, नागरिकों से अपील है कि वही रास्ता अपनाएं।
-
‘द फूड स्टापेज’ भवन के पास से मार्ग परिवर्तित किया गया है।
अधिकारियों का बयान
-
जोन 9 के कमिश्नर संतोष पाण्डेय ने जानकारी दी कि यह कार्य नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर किया जा रहा है।
-
आम नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है ताकि निर्माण कार्य समय पर और सुरक्षित रूप से पूर्ण किया जा सके।
नागरिकों से अपील:
-
कृपया उक्त मार्ग पर यात्रा करने से बचें।
-
डायवर्सन मार्ग का प्रयोग करें।
-
निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें।
