
रायपुर। थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल पैलेश (पेटी लाइन) के एक कमरे से दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 10 किलो 614 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1.5 लाख है।
यह कार्रवाई गोलबाजार पुलिस की विशेष टीम द्वारा की गई। दोनों आरोपी राजस्थान के निवासी हैं और गांजा की तस्करी कर रायपुर में खपाने की फिराक में थे।
घटना का विवरण:
दिनांक 16 मई 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि होटल पैलेश के रूम नंबर 102 में दो युवक रुके हैं, जो गांजा लेकर आए हैं और ग्राहक की तलाश में हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना गोलबाजार की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की।
होटल में तलाशी के दौरान दोनों संदिग्धों के पिट्ठू बैग से गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
-
सत्येंद्र गिरी, पिता सुभाष गिरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी दौपुरा, थाना बसेड़ी, जिला धौलपुर (राजस्थान)
-
देशराज सिंह, पिता किशन सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी नगला मठली, पोस्ट महमदपुरा, तहसील बयाना, जिला भरतपुर (राजस्थान)
बरामदगी:
-
गांजा – 10 किलो 614 ग्राम
-
अनुमानित कीमत – ₹1,50,000/-
-
अपराध क्रमांक – 70/2025
-
धारा – 20B, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट
कार्रवाई में शामिल टीम:
-
निरीक्षक अर्चना धुरंधर (थाना प्रभारी, गोलबाजार)
-
सउनि टी.पी. शुक्ला
-
आरक्षक संजय शुक्ला (496)
-
आरक्षक किशन गायकवाड़ (536)
-
आरक्षक विकास सिंह (1484)
रायपुर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार मुहिम चलाई जा रही है। आम जनता से अपील है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
