Saturday, March 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया राजनांदगांव में शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया राजनांदगांव में शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का लोकार्पण

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव जिले के चिखली में 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय, महापौर मधुसूदन यादव समेत अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

यह मुद्रणालय छत्तीसगढ़ राज्य का एकमात्र शासकीय मुद्रण संस्थान है, जहां विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रकाशन किया जाता है। पुराना भवन अत्यधिक जर्जर अवस्था में होने के कारण नवीन भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

नवनिर्मित भवन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त चार बड़े हॉल और 12 कमरे हैं, जिनमें पेपर गोदाम, प्रिंटिंग मटेरियल स्टोर, बाइंडिंग एवं पेपर स्टोर, मैकेनिकल स्टोर, कंपोजिंग एवं रीडिंग रूम, टाइप स्टोर, कैमरा रूम, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट कक्ष, डायरेक्टर रूम, कॉन्फ्रेंस रूम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शामिल हैं।

लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने मुद्रणालय परिसर का अवलोकन करते हुए वहां की प्रकाशन संबंधी व्यवस्था की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह भवन छत्तीसगढ़ सरकार की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता लाने में अहम भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular