Saturday, March 7, 2026
Homeरायपुरमराठा समाज ने छत्रपति संभाजी महाराज जयंती पर किया उन्हें नमन, समर...

मराठा समाज ने छत्रपति संभाजी महाराज जयंती पर किया उन्हें नमन, समर आर्ट शाला और कार्यालय का उद्घाटन

रायपुर। छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती (मराठा युवा दिवस) के पावन अवसर पर मराठा समाज रायपुर द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समाज द्वारा आयोजित निःशुल्क समर कैंप ‘आर्ट शाला 2025’ एवं मराठा समाज के नवीन कार्यालय का उद्घाटन लोकप्रिय पार्षद एवं जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा जी के करकमलों से संपन्न हुआ।

 समर कैंप “आर्ट शाला 2025” में बच्चों को मिलेगा रचनात्मक सीखने का अवसर

मराठा समाज के अध्यक्ष लोकेश पवार ने बताया कि इस शिविर में बच्चों को ड्राइंग, पेंटिंग, लिपन आर्ट, कोल्ड कुकिंग, मेहंदी, डांस सहित शिष्टाचार का भी प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाएगा। साथ ही शिविर में उपयोग में आने वाला समस्त शैक्षणिक व कलात्मक सामग्री समाज द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम की संयोजक – सौ. ज्योति पवार, सौ. प्रीति फरताड़े, सौ. अपर्णा चौहान
आयु सीमा – 3 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चे
अब तक 93 बच्चों ने पंजीयन कराया

 किट वितरण और समाज कार्यालय हेतु सामग्री दानकर्ताओं का सम्मान

पार्षद मुरली शर्मा द्वारा शिविर में भाग लेने वाले बच्चों को किट का वितरण किया गया। वहीं, समाज के नवीन कार्यालय में उपयोग की जाने वाली सामग्री दान करने वाले मराठा मित्र मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों – नागराजू कापसे, विनोद मांढरे और शरद फरताड़े का विशेष सम्मान किया गया।

 उद्देश्य: बच्चों को मोबाइल से दूर कर रचनात्मक कार्यों से जोड़ना

अध्यक्ष लोकेश पवार ने बताया कि बच्चों के ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय का रचनात्मक उपयोग करने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया है। मोबाइल के अत्यधिक उपयोग की जगह बच्चों को कला और शिष्टाचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उनकी कार्यकुशलता और आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयास है।

 प्रमुख उपस्थितियाँ

इस भव्य आयोजन में मराठा समाज रायपुर के निम्न प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे:

  • अध्यक्ष: लोकेश पवार

  • महिला अध्यक्षा: सुषमा महाडिक

  • महासचिव: विनोद मांढरे

  • सचिव: शरद फरताड़े

  • कोषाध्यक्ष: हेमराव सिरगिरे

  • संरक्षक: सुरेन्द्र डुकरे, नागराजू कापसे

  • प्रदेश महासचिव: महेन्द्र जाधव

  • अन्य प्रमुख सदस्य: अतुल चौहान, राहुल डुकरे, नीरज इंग्ले, प्रभात डुकरे, सौरभ बाकरे, शिशिर सुरोशे, गणेश जाधव, संजू राव, रितिक राव, महेन्द्र कांगले, रविकांत शिंदे, अभिजीत जाचक, विनम्र फरताड़े, ब्रवीन सोलंके, मारुति राव, साधना कोरे, अलका जाधव, ममता मांढरे, योगेश्वरी महाडिक, संचिता दानी, आदि।

 श्रद्धांजलि के साथ संकल्प

मराठा समाज रायपुर ने छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेते हुए इस आयोजन को युवा सशक्तिकरण और सांस्कृतिक जागरूकता का माध्यम बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular