
रायपुर जशपुर। “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता और भारतीय सेना के अदम्य साहस के सम्मान में आज जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के चराईडांड में एक भव्य और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिव मंदिर से आम बगीचा तक किया।
मुख्यमंत्री के साथ हाथों में तिरंगा लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने राष्ट्रभक्ति की एकजुट तस्वीर पेश की। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, और ‘जय हिंद’ के नारों से चराईडांड का वातावरण गूंज उठा।
मुख्यमंत्री ने कहा:”यह यात्रा केवल तिरंगे का सम्मान नहीं, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि है। यह हमारे देश की एकता और संप्रभुता का प्रतीक है।”
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत भारतीय सेना ने सीमापार आतंकी ठिकानों पर साहसी कार्रवाई कर उन्हें ध्वस्त किया, जो पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यह तिरंगा यात्रा उनकी स्मृति और बलिदान को समर्पित है।
तिरंगा यात्रा की मुख्य विशेषताएं:
-
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में निकली विशाल यात्रा
-
हजारों लोगों की भागीदारी, जिनमें महिलाएं, युवा, बच्चे, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण और शहरी नागरिक शामिल
-
भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिंद के नारों से गूंजा क्षेत्र
-
देश की अखंडता, एकता और संप्रभुता का प्रतीक बना यह आयोजन
विशेष उपस्थिति:
-
विधायक रायमुनि भगत
-
नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत
-
जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय
-
उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव
-
भरत सिंह, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, कृष्णा राय
-
सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी दीपक झा
-
कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार
-
पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी और सैकड़ों नागरिक
एकजुट राष्ट्र की झलक:
इस आयोजन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत की जनता आतंकवाद, अलगाववाद और किसी भी तरह की राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट है। भारतीय सेना की वीरता और बलिदान के प्रति हर नागरिक कृतज्ञ है।
मुख्यमंत्री ने कहा,“राष्ट्रहित में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से यह स्पष्ट होता है कि भारत एक है और एक रहेगा।”
