
रायपुर। नगर निगम रायपुर के जोन 8 स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज “मेरा बाजार, स्वच्छ बाजार” अभियान के तहत महोबा बाजार में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश एवं जोन 8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार यह अभियान संचालित हुआ।
कार्रवाई की मुख्य बातें:
-
महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों, स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन एवं सफाई मित्रों की टीम ने मिलकर बाजार में अभियान चलाया।
-
सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर विशेष कार्यवाही करते हुए पॉलीथिन जब्त की गई।
-
दुकानदारों को समझाइश दी गई कि वे पॉलीथिन का उपयोग न करें और कपड़े के थैले ग्राहकों को दें।
-
चालानी कार्रवाई भी की गई, ताकि भविष्य में दोहराव न हो।
निगम की अपील
नगर निगम ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि पर्यावरण हित में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और स्वच्छ, टिकाऊ विकल्प अपनाएं। स्वच्छता दीदियों द्वारा घर-घर, दुकान-दुकान जाकर जनजागरूकता का संदेश भी दिया गया।
