Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur policeरायपुर : कोकीन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 9 लाख का मादक...

रायपुर : कोकीन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 9 लाख का मादक पदार्थ और सामान जब्त

रायपुर। थाना न्यू राजेन्द्र नगर और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकीन के साथ तीन आरोपियों को महावीर नगर स्थित रामरामा रेसिडेंसी के पास चारपहिया वाहन से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

 जब्त सामग्री:

  • 7.48 ग्राम कोकीन

  • 01 चारपहिया वाहन (Kia Seltos – CG/04/MV/1022)

  • 03 आईफोन

  • नकदी राशि

  • कुल अनुमानित मूल्य: ₹9,00,000/-

 गिरफ्तार आरोपी:

  1. शुभांक पॉल (35) – निवासी कटोरा तालाब, थाना सिविल लाइन

  2. सागर पीटर (33) – निवासी श्याम नगर, थाना तेलीबांधा

  3. सिद्धार्थ पाण्डेय (34) – निवासी शैलेन्द्र नगर, थाना कोतवाली

कार्रवाई का विवरण:

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति चारपहिया वाहन में कोकीन रखकर बिक्री की फिराक में हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार मौके पर दबिश दी गई, जहां तीनों आरोपियों को वाहन सहित पकड़ा गया।

वाहन की तलाशी में कोकीन मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके विरुद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 96/2025 के तहत धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

 विशेष निर्देश व अभियान:

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में रायपुर पुलिस द्वारा नशा विरोधी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नशीले पदार्थों के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करना है।

 कार्रवाई में शामिल अधिकारी:

  • निरीक्षक प्रमोद सिंह (थाना प्रभारी, न्यू राजेन्द्र नगर)

  • निरीक्षक परेश पांडेय (प्रभारी, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट)

  • साइबर व थाना स्टाफ की संयुक्त टीम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular