Saturday, March 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर : तेज रोशनी वाली LED लाइट्स पर चला ट्रैफिक विभाग का...

रायपुर : तेज रोशनी वाली LED लाइट्स पर चला ट्रैफिक विभाग का डंडा, सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती

रायपुर सुकमा। रात्रिकाल में सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यातायात विभाग सुकमा ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में और जिला परिवहन अधिकारी एस.बी. रावटे के नेतृत्व में, बसों, ट्रकों और पिकअप वाहनों में लगी तेज रोशनी वाली अनाधिकृत LED लाइट्स को हटाया गया।

प्रमुख बिंदु:

  • तेज रोशनी के कारण आने-जाने वाले वाहन चालकों को होती थी परेशानी

  • ₹5000 का जुर्माना विभिन्न वाहनों पर लगाया गया

  • वाहन चालकों को फिल्ड पर ही दी गई समझाइश और चेतावनी

  • भविष्य में दोबारा नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

  • यात्री वाहनों का ₹20,000 का मासिक रोड टैक्स शासन के खाते में जमा

सड़क सुरक्षा के लिए कदम:

  • दोपहिया वाहनों में हेलमेट अनिवार्य, चौपहिया में सीट बेल्ट जरूरी

  • LED लाइट हटाने की यह मुहिम सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में अहम पहल मानी जा रही है

प्रशासन की अपील:“सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करें और दूसरों की जिंदगी भी सुरक्षित बनाएं।” 
यातायात विभाग, सुकमा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular