Saturday, March 7, 2026
Homeरायपुरसंविधान बचेगा, लोकतंत्र बचेगा, तभी भारत बचेगा विकास उपाध्याय

संविधान बचेगा, लोकतंत्र बचेगा, तभी भारत बचेगा विकास उपाध्याय

रायपुर। (छत्तीसगढ़)। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 19 मई सोमवार को जांजगीर चांपा में संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस सहित छत्तीसगढ़ के आम जनमानस से पहुँचने का आव्हान किया है साथ ही कहा कि संविधान को बचाना हमारा कर्तव्य है और इस कर्तव्य को पूरा करने के लिए जिस प्रकार देश के कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीड़ा उठाया है उनसे कंधे से कंधा मिलाकर छत्तीसगढ़ का एक-एक कांग्रेसी मजबूती के साथ इस कर्तव्य का निर्वहन करेगा। उपाध्याय ने बताया कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए काम की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक जारी है संविधान को एक तरफ पर अपनी मर्जी से देश को चलाने की कोशिश करने वाली सत्ता के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरूकता अभियान हर गली मोहल्ले पर चलेगा, उन्होंने आह्वान किया कि आज जब देश में संविधान खतरे में है तो उसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है लेकिन नागरिकों को जागरूक करने की आवश्यकता है जिसका बीड़ा कांग्रेस ने उठाकर पूरे देश में संविधान बचाओ रैली करने का ऐलान किया है इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के जांजगीर में हो रही संविधान बचाओ रैली पूरे छत्तीसगढ़ में संविधान की रक्षा का अलख जगाएगी, विकास उपाध्याय ने बताया कि “जांजगीर की धरती से ’संविधान बचाओ यात्रा’ की शुरुआत केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा को बचाने का संकल्प है। आज देश में ऐसी अनेक घटनाएँ हुई हैं, जिन्होंने हमारे संविधान के मूल ढांचे को सीधे-सीधे चुनौती दी है। सोमवार 19 में को संविधान बचाओ रैली छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट जी के अगुवाई में होनी है l

उपाध्याय ने कहा कि क्या हम चुप रह सकते हैं जब प्रमुख संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर नियमों को ताक पर रख कर एक तरफा उनका संचालन किया जा रहा है और छात्रों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचला गया। क्या हम आंख मूंद सकते हैं जब संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता को कमजोर करने के प्रयास लगातार हो रहे हैं, चाहे वो चुनाव आयोग हो, सीबीआई हो, या फिर न्यायपालिका पर दबाव डालने के आरोप हों?

विकास उपाध्याय ने सवाल किया है कि क्या हम खामोश रह सकते हैं? जब देश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा देकर समाज में डर और असुरक्षा का माहौल बनाया गया, जिसमें मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं एक आम बात बन गईं?

विकास उपाध्याय ने कहा कि
ये घटनाएं महज़ राजनीतिक घटनाक्रम नहीं हैं, ये हमारे संविधान पर हमले हैं। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी ने ’संविधान बचाओ यात्रा’ की शुरुआत की है, ताकि देश के कोने-कोने तक यह संदेश जाए कि हम बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा रचित संविधान की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं। उन्होंने जांजगीर के नागरिकों से अपील कि है कि वे इस यात्रा में भाग लें, इसे समर्थन दें और संविधान की रक्षा के इस महाअभियान में सहभागी बनें। जब देश का संविधान मजबूत रहेगा, तभी हर नागरिक सुरक्षित और सम्मानित रहेगा।
संविधान बचेगा, लोकतंत्र बचेगा, तभी भारत बचेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular