Saturday, March 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़ऐतिहासिक गांधी मैदान से ‘संविधान बचाओ रैली’ के लिए कांग्रेसजन रवाना गिरीश...

ऐतिहासिक गांधी मैदान से ‘संविधान बचाओ रैली’ के लिए कांग्रेसजन रवाना गिरीश दुबे व विकास उपाध्याय के नेतृत्व में जुटी एकजुटता

रायपुर, छत्तीसगढ़। आज राजधानी रायपुर स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान से कांग्रेस भवन से एकजुट होकर संविधान बचाओ रैली के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हुए। इस रैली का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय द्वारा किया गया।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने जानकारी दी कि यह रैली और आमसभा छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज की जाएगी, क्योंकि यह संविधान की रक्षा के लिए उठाई गई एक बुलंद आवाज़ है। उन्होंने कहा कि”आज जब सत्ता में बैठे लोग लगातार संविधान की मूल आत्मा से खिलवाड़ कर रहे हैं, तब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं।”

रैली का मुख्य संदेश है  “खतरे में संविधान, जागो हिंदुस्तान”, जिसे ले

कर कांग्रेसजन पूरे उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ जनजागरण की इस मुहिम में शामिल हुए हैं।

इस विशाल रैली एवं आमसभा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री सचिन पायलट, सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। आयोजकों का दावा है कि यह रैली प्रदेश के हर वर्ग को संविधान की मूल भावना के प्रति जागरूक करेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाएगी।

गांधी मैदान से रवाना होने से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular