Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur policeSex Racket Busted in Raipur : होटल में संदिग्ध हालत में मिले...

Sex Racket Busted in Raipur : होटल में संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां, FIR दर्ज

रायपुर। थाना गंज क्षेत्र में स्थित होटल आदित्य गेस्ट हाउस और होटल गगन ग्रैंड में लंबे समय से चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो महिला आरोपियों सहित कुल छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है।

सूत्रों से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। सूचना के सत्यापन के लिए एक प्वाइंटर को सौदे की रकम देकर होटल में भेजा गया, जिसके संकेत पर पुलिस ने दोनों होटलों में एकसाथ रेड डाली।

गिरफ्तारी और जब्ती

  • पुलिस ने दोनों होटलों से 04 मोबाइल फोन और नकदी रकम भी जब्त की है।

  • गिरफ्तार किए गए लोगों में होटल के मैनेजर, कर्मचारी और ग्राहक शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सुब्रत सेठी (32 वर्ष) – मैनेजर, होटल गगन ग्रैंड

  2. रेवती साहू (30 वर्ष) – मैनेजर, होटल आदित्य गेस्ट हाउस

  3. नीलाबर बाग (29 वर्ष) – सहयोगी

  4. निशामणी बेहरा (27 वर्ष) – सहयोगी

  5. मनोज कुमार वैष्णव (40 वर्ष) – संदिग्ध

  6. तेजेश्वर कुमार डडसेना (35 वर्ष) – संदिग्ध

फरार आरोपी:

  • होटल संचालक कुणाल बाग

  • भागीदार सुमित

इन दोनों की तलाश जारी है और पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक प्रयास शुरू कर दिए हैं।

कानूनी कार्रवाई:

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 129/2025 के तहत अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में की जा रही है। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, और सीएसपी कोतवाली केशरी नंदन नायक की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

पुलिस का बयान:
“यह कार्रवाई समाज में फैल रहे असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए की गई है। हम इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को कानून के तहत सख्त सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular