Sunday, March 8, 2026
HomeRaipur policeजानलेवा हमला करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी शामिल पुलिस...

जानलेवा हमला करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी शामिल पुलिस ने निकाला जुलूस

रायपुर। रायपुर शहर में थाना मुजगहन क्षेत्र में घटित एक सनसनीखेज हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक (नाबालिग) भी शामिल हैं।

घटना का विवरण:

दिनांक 18 मई 2025, रात्रि लगभग 11:30 बजे, रिद्धी सिद्धि अपार्टमेंट निवासी पंकज कुमार सिंह पर अमन बंजारे और उसके साथियों ने घर से बाहर निकालकर पैसे नहीं देने पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसने आमजन में भारी आक्रोश पैदा किया।

कानूनी कार्यवाही और त्वरित कार्रवाई:

प्राथमिक जांच के बाद थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 106/25, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं
296, 351(2), 331(2), 109, 191(2), 191(3) के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा मुजगहन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित रेड कार्यवाही करते हुए आरोपियों को उनके छिपने के संभावित ठिकानों से पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  1. अमन बंजारे (20 वर्ष)

    • पता: मकान नं. 73, लोटस पार्क, गोरियाकला, थाना मुजगहन

  2. राघव पटेल (20 वर्ष)

    • पता: एलआईजी 48, बोरियाकला | स्थायी पता: उदयनगर, कांकेर

  3. साजन बंजारे (19 वर्ष)

    • पता: सतनामी मोहल्ला, तेलीबांधा

  4. अनिल कुमार (19 वर्ष)

    • पता: बोरियाकला | स्थायी पता: कलेक्टर बंगले के पीछे, कांकेर

  5. प्रियांशु चंद्र (20 वर्ष)

    • पता: बोरियाकला | स्थायी पता: नर्सरी मोहल्ला, कोरबा

6-7. विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक (नाबालिग)

  • कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत बाल न्यायालय में प्रस्तुत

पुलिस ने निकाला जुलूस:

गिरफ्तार आरोपियों को जनदृष्टि में लाने और अपराध के प्रति चेतावनी देने हेतु पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। यह कदम सार्वजनिक सुरक्षा और अपराधियों में भय उत्पन्न करने की दृष्टि से उठाया गया।

पुलिस का बयान:

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार के आपराधिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो के आधार पर सबूत मजबूत हैं और केस को सशक्त ढंग से न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular