
देश के कई हिस्सों में बढ़ती गर्मी को देखते हुए नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय ने 29 मई से 2 जून तक हाई अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान तापमान 45 से 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे जनजीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम काफी बढ़ सकते हैं।
महानिदेशालय ने लोगों से अपील की है कि वे सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक घर से बाहर न निकलें, जब गर्मी सबसे ज्यादा होती है। इसके साथ ही कुछ जरूरी सावधानियों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए सुझाव:
-
घुटन, चक्कर या तबीयत बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
-
अधिक मात्रा में पानी, दही, मट्ठा, और बेल का शरबत पिएं।
-
मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करें, क्योंकि अत्यधिक गर्मी में इनके फटने की आशंका रहती है।
घर में बरतें ये सावधानियां:
-
दरवाजे और खिड़कियां खुली रखें ताकि हवा का प्रवाह बना रहे।
-
गैस सिलेंडर को छांव में रखें, और बिजली मीटर पर अत्यधिक लोड न डालें।
-
एयर कंडीशनर का तापमान 24-25°C पर रखें और हर 2-3 घंटे पर 30 मिनट का ब्रेक दें।
वाहनों के लिए चेतावनी:
-
कार में लाइटर, इत्र, बैटरियाँ, कार्बोनेटेड ड्रिंक या गैस से जुड़ी चीजें न रखें।
-
कार की खिड़कियाँ थोड़ी खुली रखें, और टायरों में हवा की मात्रा सामान्य रखें।
-
सुबह के समय लंबी यात्रा से बचें, और ईंधन रात को भरवाएँ।
जानवरों से बचाव:
गर्मी के चलते बिच्छू और सांप जैसे जीव ठंडी जगहों की तलाश में घरों और पार्कों में घुस सकते हैं, इसलिए विशेष सतर्कता बरतें।
