Saturday, March 7, 2026
HomeRaj Chakar Newsमुंबई में लौट रहा है कोरोना : अब तक 53 मरीज पॉजिटिव,...

मुंबई में लौट रहा है कोरोना : अब तक 53 मरीज पॉजिटिव, विभाग अलर्ट मोड में

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर कोरोना वायरस (COVID-19) का खतरा सिर उठाता दिख रहा है। मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में अब तक 53 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। वहीं 2 संक्रमित मरीजों की मौत की पुष्टि भी हुई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।

हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन नगरपालिका क्षेत्र के अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अस्पतालों में कोविड मरीजों की देखभाल के लिए आवश्यक इंतजाम तेज़ी से किए जा रहे हैं।

अस्पतालों की तैयारियां:

  • सेवन हिल्स अस्पताल में:

    • 20 MICU बेड

    • 20 बेड बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए

    • 60 सामान्य कोविड बेड

  • कस्तूरबा अस्पताल में:

    • 2 ICU बेड

    • 10 बेड का विशेष कोविड वार्ड

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या तुरंत बढ़ाई जाएगी।

कोविड का ट्रेंड:

जनवरी 2025 से अप्रैल 2025 तक मामलों में काफी गिरावट रही, लेकिन मई महीने में मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि संक्रमण की दर अभी चिंताजनक नहीं है, पर स्वास्थ्य विभाग इसे हल्के में नहीं ले रहा।

कोविड के सामान्य लक्षण:

  • बुखार

  • खांसी (सूखी या बलगम के साथ)

  • गले में खराश

  • थकान, सिरदर्द, बदन दर्द

  • सर्दी-जुकाम, नाक बहना

  • स्वाद या गंध का महसूस न होना

  • गंभीर स्थिति में सांस लेने में कठिनाई

स्वास्थ्य विभाग की सलाह:
अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखे, तो तुरंत नजदीकी नगरपालिका क्लिनिक, अस्पताल या पारिवारिक डॉक्टर से संपर्क करें।

सावधानी ही सुरक्षा:

  • मास्क का प्रयोग

  • भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी

  • नियमित हाथ धोना

  • संक्रमित महसूस होने पर आइसोलेशन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular