Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur policeनया रायपुर सड़क हादसा : इनोवा ने सेलेरियो को मारी टक्कर, एक...

नया रायपुर सड़क हादसा : इनोवा ने सेलेरियो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोग घायल

रायपुर। नया रायपुर के सेक्टर-17 कायाबांधा इलाके में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार इनोवा वाहन ने सामने से आ रही मारुति सेलेरियो कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सेलेरियो कार में सवार एक ही परिवार के चार सदस्य — एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे — गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बालकों अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे में शामिल इनोवा वाहन के बारे में जानकारी मिली है कि वह DIG CRPF के नाम पर दर्ज है, हालांकि हादसे के समय गाड़ी में कोई अधिकारी सवार नहीं था। वाहन चालक की पहचान और घटना के कारणों की जांच मंदिर हसौद थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

 घायल चारों की स्थिति

  • अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है,
    लेकिन महिला और एक बच्चे को अधिक चोटें आई हैं।

 पुलिस कर रही जांच

  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • इनोवा चालक की लापरवाही और तेज गति हादसे का मुख्य कारण मानी जा रही है।

  • सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि टक्कर की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular