Saturday, March 7, 2026
HomeRaj Chakar Newsबलौदाबाजार : फ्रिज का कंप्रेसर फटने से लगी भीषण आग, करोड़ों का...

बलौदाबाजार : फ्रिज का कंप्रेसर फटने से लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान बड़ा हादसा टला, 10 लोग बाल-बाल बचे

बलौदाबाजार। जिले के गौरव पथ स्थित एक आलीशान बंगले में बुधवार तड़के फ्रिज का कंप्रेसर फटने से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किचन पूरी तरह खाक हो गया, वहीं पहली मंजिल तक आग की लपटें पहुंच गईं। हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि समय रहते सिलेंडर को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा विस्फोट और जनहानि टल गई।

सुबह साढ़े 4 बजे फटा कंप्रेसर, मची अफरा-तफरी

डॉ. रोहित बाजपेई (संचालक, बाजपेई नर्सिंग होम) के घर जब यह हादसा हुआ, उस समय परिवार के 10 सदस्य, जिनमें 4 छोटे बच्चे भी शामिल थे, घर में मौजूद थे। तड़के साढ़े 4 बजे तेज धमाके की आवाज सुनते ही सभी की नींद टूटी। किचन से आग की लपटें उठती देख परिजन तत्काल घर से बाहर निकल गए।

दमकल पहुंची देर से, 3 घंटे में काबू पाया गया

शहर से दमकल स्टेशन की दूरी के कारण दमकल देर से पहुंची। तीन अलग-अलग स्थानों – नगर सेना, अंबुजा और रिसदा – से दमकल की तीन गाड़ियाँ मंगाई गईं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक किचन का सारा सामान, दीवारें, टाइल्स और दरवाजे जल चुके थे।

नया बना था बंगला, गैस सप्लाई पाइपलाइन से

  • घर में पाइपलाइन से गैस सप्लाई होती थी।

  • एक साल पहले ही यह आलीशान मकान बना था।

  • किचन ग्राउंड फ्लोर पर था, जहां से आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया।

करोड़ों की संपत्ति स्वाहा, लेकिन जान बची

इस हादसे में बड़े आर्थिक नुकसान की बात सामने आई है। परिजन और स्थानीय लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। किचन से शुरू हुई आग ने पूरी पहली मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular