
हिंदू पंचांग के अनुसार आज 22 मई 2025, गुरुवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रही है, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आचार्य मानस शर्मा द्वारा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को मेहनत जारी रखनी चाहिए।
वृषभ
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में योजना बनाकर चलना लाभकारी रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस में नए लोगों से संपर्क होगा जो लाभ देंगे।
मिथुन
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। किसी विवाद से बचें।
कर्क
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ज़मीन-जायदाद से जुड़ा निर्णय ले सकते हैं। कार्यों में धैर्य से काम लें। कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
सिंह
साझेदारी में काम लाभदायक रहेगा। पिताजी से सलाह लाभकारी रहेगी। निजी जीवन में खुशहाली आएगी। आवश्यक कार्यों में लापरवाही न करें।
कन्या
आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतर रहेगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। फिजूलखर्च से बचें। किसी अजनबी पर भरोसा करना नुक़सानदायक हो सकता है।
तुला
मध्यम फलदायक दिन रहेगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। प्रतियोगिता की भावना रहेगी। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है
वृश्चिक
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आवेश में कोई निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में धैर्य रखें। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों को अवसर मिल सकता है। रुका धन प्राप्त हो सकता है।
धनु
सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में चल रही अनबन दूर होगी। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। करियर में बाधाएं दूर होंगी।
मकर
मिला-जुला दिन रहेगा। किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। बैंकिंग सेक्टर के लोगों को सफलता मिल सकती है। संतान को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
कुंभ
कुछ नया करने का दिन है। साहस में वृद्धि होगी। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। संतान की संगति पर ध्यान दें। निर्णय सोच-समझकर लें।
मीन
भाग्य का साथ मिलेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। किसी की सलाह से लाभ हो सकता है, लेकिन जल्दबाज़ी न करें।
