Saturday, March 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़अमरजीत सिंह छाबड़ा ने छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का पदभार...

अमरजीत सिंह छाबड़ा ने छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाला, कैट टीम ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा जी को पदभार ग्रहण करने के अवसर पर देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की टीम ने उनसे भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने छाबड़ा से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिंदर सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल सहित कैट एवं युवा कैट के कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

अमर पारवानी ने बताया कि,”माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। हम सभी वर्गों को साथ लेकर देश और प्रदेश के विकास में सहभागी बनें, यही हमारा संकल्प है। अल्पसंख्यक समुदाय के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं हर ज़रूरतमंद तक पहुंचे इस दिशा में छाबड़ा जी का नेतृत्व महत्वपूर्ण साबित होगा।”

उपस्थित गणमान्यजन:

इस मुलाकात के दौरान कैट व युवा कैट के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, भरत जैन, अवनीत सिंह, विजय पटेल, जयराम कुकरेजा, हरसुख पटेल, रतनदीप सिंह, बी.एस. परिहार, रोनक पटेल, मितेश पटेल, संदीप गुप्ता, शैलेंद्र शुक्ला एवं नरेश माखीजा प्रमुख हैं।

कैट की ओर से यह पहल न केवल संगठन की सक्रियता का परिचायक है, बल्कि सामाजिक समरसता एवं सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक संकेत भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular