
रायपुर। आबकारी विभाग रायपुर ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 70 लीटर अवैध मदिरा जप्त की है। इस अभियान में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कार्रवाई में महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित शराब बरामद की गई है, जिसे गैरकानूनी रूप से रायपुर में बेचा जा रहा था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
आबकारी सचिव मुकेश बंसल और आयुक्त सह प्रबंध निदेशक सीएसएमसीएल श्यामलाल धावड़े के निर्देश तथा उपायुक्त आबकारी रायपुर रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारियों डीडी पटेल, आशीष सिंह, रविशंकर पैंकरा, जेबा ख़ान और स्वाति चौरसिया सहित अन्य टीम सदस्यों द्वारा बीती रात छापेमारी की गई।
कार्रवाई से रायपुर जिले के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
जप्त शराब और आरोपी विवरण:
1. आरोपी – नरेंद्र कुमार जायसवाल
स्थान: खानसामा ढाबा, चंदनडीह, थाना अमानका, रायपुर
जप्त मदिरा:
-
व्हिस्की, वोडका, वाइन — 11.25 बल्क लीटर
-
बियर (किंगफिशर, सिम्बा, माउंट 6000) — 12.75 बल्क लीटर
-
कुल मात्रा: 24 बल्क लीटर
-
धाराएं: 34(क), 36, 34(2), 59(क)
2. आरोपी – जितेंद्र बांधे
स्थान: छड़िया-पचरी रोड, थाना खरोरा
जप्त मदिरा:
-
186 नग देशी शराब ‘शोले’ मसाला
-
मात्रा: 33.48 बल्क लीटर
-
एक बिना नंबर प्लेट की सफेद एक्टिवा स्कूटी
-
धारा: छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2)
3. आरोपी – प्रकाश कुमार विश्वास
स्थान: कोपायको रेस्टोरेंट, रायपुर
जप्त मदिरा:
-
12.5 बल्क लीटर बियर
-
धारा: 34(2)
अधिकारियों की टिप्पणी
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। रायपुर सहित पूरे जिले में अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए गश्त, मुखबिर तंत्र और औचक निरीक्षण को तेज किया गया है।
कार्रवाई में शामिल टीम:
-
निरीक्षक दीपक पासवान (थाना प्रभारी खरोरा)
-
प्रभारी निरीक्षक परेश पांडे
-
सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. संतोष वर्मा
-
आर. प्रकाश नारायण पात्रे, संजय मरकाम, सुरेन्द्र सिंह
-
मुकेश चौहान, गजानंद ध्रुवंशी, मुकेश जांगड़े

