Saturday, March 7, 2026
Homeरायपुर27 मई को RTO का घेराव : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने...

27 मई को RTO का घेराव : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में अनियमितता पर नाराजगी

रायपुर। राजधानी रायपुर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाने की प्रक्रिया में व्याप्त अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं के खिलाफ अब आवाज़ बुलंद होने जा रही है। इस मुद्दे को लेकर 27 मई, मंगलवार को सुबह 11 बजे, कांग्रेसजन और परेशान वाहन मालिक मिलकर आरटीओ कार्यालय रायपुर (रावाभाठा, भनपुरी, बंजारी माता मंदिर के सामने) का घेराव करेंगे।

क्या है मामला?

प्रदेश भर में लगभग 40 लाख वाहनों की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बदली जानी है। अकेले रायपुर जिले में ही 10 लाख वाहनों को यह प्लेट लगाई जानी है। लेकिन अब तक मात्र 10% काम ही हो सका है।

इस बीच, ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिससे आम नागरिकों में रोष व्याप्त है। उन्हें बिना किसी स्पष्ट व्यवस्था के चालान झेलना पड़ रहा है।

घेराव की मुख्य मांगें:

  • नंबर प्लेट लगवाने वाले केंद्रों पर शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाई जाए।

  • कवर की अनिवार्य बिक्री पर रोक लगाई जाए।

  • निर्धारित तिथि पर नंबर प्लेट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

  • नागरिकों के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार पर लगाम लगे।

  • चालानी कार्रवाई पर रोक लगे, जब तक व्यवस्था दुरुस्त न हो।

कांग्रेस की अपील:

कांग्रेस नेताओं ने सभी पीड़ित नागरिकों से 27 मई को सुबह 11 बजे आरटीओ कार्यालय पहुंचने की अपील की है, ताकि यह आवाज़ शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचे। बताया गया कि इस घेराव के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

पृष्ठभूमि:

राज्य सरकार द्वारा वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य किए जाने के बाद से ही यह प्रक्रिया अव्यवस्थाओं से घिरी हुई है। अपॉइंटमेंट के बावजूद नंबर प्लेट उपलब्ध नहीं हैं, और केंद्रों पर निजी कर्मचारियों द्वारा मनमानी वसूली तथा बदसलूकी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।
27 मई का दिन रायपुर में परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए एक अहम मोड़ साबित हो सकता है।
अब देखना यह होगा कि नागरिकों की इस सामूहिक आवाज़ पर शासन कितना प्रभावी और त्वरित एक्शन लेता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular