Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur policeRaipur Crime News : राजधानी के सरकारी शराब भट्टी में चाकूबाजी, युवक...

Raipur Crime News : राजधानी के सरकारी शराब भट्टी में चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला तेलघानी नाका स्थित सरकारी शराब भट्टी का है, जहाँ शराब लेने के विवाद पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘माऊ’ नामक युवक को पेट में चाकू मारा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो पुलिस जांच में मददगार साबित हो सकती है।

घटना के संबंध में गंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास (IPC की धारा 307) का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

बढ़ती चाकूबाजी की घटनाएं चिंता का विषय

रायपुर में हाल के दिनों में चाकूबाजी की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हुई है। मई माह की शुरुआत में ही नशा करने से मना करने पर युवकों ने एक चिकन सेंटर संचालक पर भी चाकू से हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजधानी में खुलेआम चाकू लेकर घूमने वालों में कानून का कोई डर नहीं रह गया है। मामूली विवादों पर ही जानलेवा हमले हो रहे हैं।

पुलिस प्रशासन से अब यह अपेक्षा की जा रही है कि वह इस बढ़ते अपराध पर सख्ती से लगाम लगाए और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular