
रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा “एक राष्ट्र – एक चुनाव” विषय पर आज रायपुर के वृंदावन हॉल में भव्य प्रस्ताव समर्थन सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री, भाजपा नेता एवं कैट पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, और भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने दीप प्रज्वलन कर किया।
रामविचार नेताम (कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़):
“भारत को चौथे आर्थिक स्थान से आगे ले जाना है तो एक साथ चुनाव जरूरी है। अलग-अलग राज्यों में चुनाव विकास को बाधित करते हैं और राष्ट्रीय संसाधनों की बर्बादी होती है। यह समय की मांग है कि देश में एक राष्ट्र – एक चुनाव की व्यवस्था लागू हो।”
शिवरतन शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा):
“अगर देश में एक साथ चुनाव होते हैं तो लगभग ₹5 लाख करोड़ का खर्च बचाया जा सकता है। यह रकम देश की GDP वृद्धि में बड़ा योगदान दे सकती है।”
कैट के वाइस चेयरमैन अमर पारवानी ने कहा:
“हर साल किसी न किसी राज्य में चुनाव चलते रहते हैं, जिससे देश की व्यापारिक एवं औद्योगिक गति पर नकारात्मक असर पड़ता है। एक देश – एक चुनाव से न केवल राजनीतिक स्थिरता बढ़ेगी, बल्कि लोकतंत्र भी मजबूत होगा।”
महत्वपूर्ण बिंदु व प्रस्ताव:
-
राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू जी के नाम समर्थन पत्र सौंपा गया।
-
व्यापारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को समर्थन देने की अपील की गई।
-
इस अभियान में 12 लाख व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
विशेष उपस्थिति एवं योगदान:
-
परमानंद जैन (कैट प्रदेश अध्यक्ष),
-
जितेंद्र दोषी (एक्सक्यूटिव चेयरमैन),
-
सुरिंदर सिंह (महामंत्री),
-
अजय अग्रवाल (कोषाध्यक्ष),
-
विक्रम सिंहदेव, अवनीत सिंह (युवा कैट अध्यक्ष),
-
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सतीश छुगानी एवं अभियान संयोजक अकबर अली,
-
नगर निगम रायपुर के पूर्व सभापति सुभाष तिवारी।
सभा में शामिल हुए व्यापारी संगठन:
-
कैट, युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसपोर्ट कैट, विभिन्न यूनिट अध्यक्ष व व्यापारीगण।
